
आपको बता दें कि गडकरी ने नौसेना पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘नौसेना की जरूरत सीमाओं पर है, जहां से आतंकवादी घुसपैठ करते हैं. हर कोई (नौसेना में) दक्षिण मुंबई में क्यों रहना चाहता है? वे मेरे पास आए थे और भूखंड मांग रहे थे. मैं एक इंच भी जमीन नहीं दूंगा. कृपया दोबारा मेरे पास नहीं आइए.’’ उन्होंने यहां पश्चिमी नौसैनिक कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा की मौजूदगी में एक सार्वजनिक समारोह में यह बात कही.
No comments